काशीपुर में तीन माह का बकाया वेतन और निकाले गए कर्मचारी अधिकारियों की बहाली की मांग को लेकर ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित वीडियो कॉन की यूनिट टेक्नो इलैक्ट्रॉनिक के कर्मचारियों और अधिकारियों ने दूसरे दिन शनिवार को भी गेट पर धरना दिया। अधिकारियों ने बताया कि 14 फरवरी को सहायक श्रम आयुक्त के कार्यालय (रुद्रपुर) में दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई है। टेक्नो अधिकारियों ने कर्मचारियों से वार्ता में शामिल होने का आह्वान किया।