फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के बाद गांधी पार्क में चल रहा धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सुभाष चौक पर मूर्ति लगाने को लेकर दो पक्षों में चल रही खींचतान पूरी तरह से खत्म हो गई है। मैराथन बैठक में तय हुई बातों को लेकर बंगाली समाज के वरिष्ठ लोगों ने गांधी पार्क पहुंचकर दूसरे पक्ष के लोगों का धरना खत्म कराया। हालांकि वहां भी दो पक्षों में हल्की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार रात ट्रांजिट कैंप में चली साढ़े तीन घंटे की बैठक के बाद नेताजी की मूर्ति को लेकर चल रहे विवाद को सुलझा लिया गया था। लेकिन, बंगाली समुदाय के दूसरे पक्ष के लोग गांधी पार्क में धरने पर डटे हुए थे। शनिवार को बंगाली समुदाय के वरिष्ठ शंकर चक्रवर्ती, उत्तम दत्ता, तरुण दत्ता, सुभाष राय, गोविंद राय सहित कई लोग धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने समझौते में तय हुए बिंदुओं की जानकारी धरने पर बैठे लोगों को दी। इसी बीच समझौता वार्ता में नहीं बुलाने को लेकर दो पक्षों में तकरार भी हुई।

बाद में समझौते में तय बिंदुओं पर सहमति जताते हुए लोगों ने धरना खत्म कर दिया। धरने पर बैठे परिमल राय ने बताया कि बंगाली महासभा की बैठक 28 जनवरी को सिटी पार्क में बुलाई गई है। इसमें कांसे की प्रतिमा लगाने को लेकर बातचीत होगी। तय किया गया कि इस मूर्ति का अनावरण राजनेताओं से नहीं बल्कि समाज के बुजुर्गों से कराया जाएगा।
विज्ञापन


सुभाष चौक पर 23 जनवरी को हर साल की तरह कार्यक्रम का आयोजन होगा। विधायक की ओर से मंगाई मूर्ति संजयनगर और चंदे से बनी मूर्ति को रवींद्रनगर में लगाया जाएगा। इस दौरान विकास मल्लिक, नीरज कुमार, अजीत साहा, संजय, शुभम दास, दिलीप राय, राजकुमार राय आदि थे।

नेताजी की प्रतिमा को लेकर राजनीति की निंदा
शक्तिफार्म। काशीपुर बाइपास मार्ग स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर नेताजी की बड़ी प्रतिमा को लेकर विवाद से क्षेत्र के लोगों में रोष है। देर शाम बैकुंठपुर नंबर छह में हुई बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जीके मंडल ने कहा कि मामले को राजनीतिक तूल देना गलत है। बैठक में पूर्व केएमवीएन अध्यक्ष किरन चंद्र मंडल, कृष्णपद मंडल, सुकदेव चक्रवर्ती, दीपक विश्वास, पवित्र बावली, मुकेश सरकार, गौर दास, रविंद्रनाथ सरकार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें