फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आग लगने से 57 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Wed, 16 Apr 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा/झनकट। झनकट क्षेत्र के आजाद नगर, रतनपुर गांव में मंगलवार को आग लगने से गेहूं की 57 बीघा फसल जलकर राख हो गई जबकि एक किसान के करीब तीन एकड़ खेत का भूसा जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को किसी तरह बुझाया और फैलने से रोका, लेकिन तब तक अधिकांश गेहूं जल गया था। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

आजाद नगर, रतनपुर गांव में गेहूं के खेतों में मंगलवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते किसान राजेंद्र सिंह बोरा की आठ बीघा गेहूं की फसल, गिरीश सिंह की सात बीघा, किरन की पांच, रूप सिंह की पांच, दुर्योधन की पांच, श्याम सिंह की पांच, सुसेंद्र सिंह की छह, लक्ष्मण सिंह महर की पांच और लक्ष्मण सिंह राणा की 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा ललित सिंह का तीन एकड़ खेत का भूसा जल गया। सूचना मिलने पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुभाष जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग गेंहू के खेतों के बीच में लगी हुई थी, जहां फायर टेंडर वाहन का पहुंचना संभव नहीं था। इस पर ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर हैरो से फायर लाइन काटी गई और आग बुझाई गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि खेतों में गेहूं की निराई में लगी आग से दूसरे खेतों में आग फैलने की आशंका है। अग्निशमन विभाग की टीम में जीवन रौतेला, सीमा,अंकिता कुंवर, मनोज कुमार, जीवन बिष्ट शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें