फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का संविधान विश्व का सबसे श्रेष्ठ संविधान : कोश्यारी

Wed, 16 Apr 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
नीचे बैठकर पंगत में भोजन करते पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी।
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडेश्वरी के एक गार्डन में डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत समरसता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे श्रेष्ठ संविधान है। बाबा साहब ने छुआछूत अस्पृश्यता समाज से समाप्त करने के लिए सर्वोच्च कार्य किया। वह किसी विशेष समाज के नेता नहीं बल्कि सर्व समाज के नेता थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी ताकत कागज और कलम की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सैनिक विजय सिंह ने की। इस दौरान पूर्व राज्यपाल कोश्यारी व भाजपा जिलाध्यक्ष पाल ने अनुसूचित जाति समाज के लोगों को वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद सह भोज के रूप में पूर्व राज्यपाल व अन्य नेताओं ने लोगों के साथ नीचे बैठकर पंगत में भोजन किया। कार्यक्रम में दायित्वधारी मनजीत सिंह, दायित्वधारी अंबिक चौधरी, अर्जुन कश्यप एवं कुंडेश्वरी मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह जाटव ने भी संबोधन दिया। वहां मनु सिंह, रोहित सिंह, संजय प्रधान, नवहार सिंह, विशाल नेगी, कमलेश कुमार, हरजिंदर सिंह, गुरमुख सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें