फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की मां को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ओज कवि अनिल सारस्वत ने शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की बुजुर्ग मां राधिका देवी को सम्मानित किया।
विज्ञापन


मोहल्ला कटोराताल निवासी जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष ओज कवि अनिल सारस्वत ने रविवार को ग्राम बिंदुखत्ता हल्द्वानी निवासी अमर शहीद लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी (मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित) के आवास पर जाकर उनकी मां को स्मृति चिन्ह, 2100 रुपये की नकद धनराशि देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने शहीद की मां के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


अनिल सारस्वत ने बताया कि इससे पूर्व वह तीन शहीदों के परिवारों को सम्मानित कर चुके हैं। वहां शहीद के बड़े भाई शंभू नाथ गोस्वामी, साहित्यकार आशा शैली, कवि सत्यपाल सिंह, पकंज बत्रा, राधे श्याम, देवेंद्र कुमार मिश्रा, ओमपाल कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें