फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत नोटिस भेजने पर भड़के बाजपुर के काश्तकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचगलत नोटिस भेजने पर भड़के बाजपुर के काश्तकार
विज्ञापन

एसआईटी पर लगाया बेवजह परेशान करने का आरोप
रुद्रपुर। भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी की ओर से बाजपुर के कुछ काश्तकारों को पूछताछ के लिए गलत नोटिस भेजने पर काश्तकार भड़क गए। एसएसपी दफ्तर पहुंचे काश्तकारों का कहना था कि उन्होंने अपनी जमीन के एवज में सही मुआवजा लिया है उसके बाद भी एसआईटी उन्हें नोटिस भेजकर बेवजह परेशान कर रही है।

घोटाले की जांच के लिए एसआईटी संबंधित लोगों को नोटिस भेजकर उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है। एसआईटी की ओर से बाजपुर तहसील के भी कुछ काश्तकारों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस मिलने के बाद मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे काश्तकारों का कहना था कि उन्हें जिस जमीन पर मुआवजा मिला है, उसकी 143 पुरानी है। जितेंद्र शर्मा को उनकी राइस मिल की जमीन पर मुआवजा मिला है। उसके बाद भी एसआईटी ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। एसएसपी ने काश्तकारों को समझाते हुए सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार को मामले की जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें