फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वाजा की चौखट पर मिला काशीपुर से लापता छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक सप्ताह पूर्व लापता हुआ छात्र अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से सकुशल बरामद हो गया। काशीपुर से गई पुलिस टीम उसे अपने साथ ले आई है। पुलिस पूछताछ में छात्र ने पढ़ाई में कमजोर होने के चलते परिजनों की नाराजगी के डर से घर से भागने की बात कही है।
विज्ञापन


कुंडेश्वरी निवासी मो. हनीफ सलमानी का पुत्र आदिल (16) बीती 17 नवंबर को स्कूल से घर लौटने के बाद लापता हो गया। छात्र के साथ मोबाइल न होने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन तलाशने में दिक्कत हो रही थी। चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि छात्र के धार्मिक प्रवृत्ति के होने के कारण पुलिस टीम उसे खोजने कलियर, मुरादाबाद आदि स्थानों पर भी गई। लापता छात्र की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने दो बार कुंडेश्वरी पुलिस चौकी का घेराव भी किया। दो दिन पूर्व आदिल ने किसी व्यक्ति के मोबाइल से अपने भाई से बात की।

उसने बताया कि वह अजमेर में है और अब यहीं रहना चाहता है। उसने भाई से मोबाइल और एक हजार रुपये अजमेर पहुंचाने को कहा। इस सूचना पर उपनिरीक्षक अमित शर्मा और कांस्टेबल शमीम उसके भाई को साथ लेकर अजमेर पहुंचे। जहां दरगाह के गेट पर आदिल घूमते मिल गया। पुलिस ने उसे काशीपुर लाकर परिजनों को सौंप दिया है। छात्र के पिता मो. हनीफ ने मंगलवार को पुलिस टीम को सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन


घर से भागकर दो दिन भूखा रहा आदिल
घर से भागे आदिल ने बताया कि वह दो दिन तक भूखा रहा। अजमेर में दरगाह पर पहुंचने के बाद उसे लंगर में खाना मिला। आदिल ने बताया कि घर से जाते समय उसके पास कोई पैसा नही था। वह किसी की बाइक से काशीपुर पहुंचा। उसके बाद वह काशीपुर से ट्रेन द्वारा मुरादाबाद पहुंचा। वहां से दिल्ली की ट्रेन में बैठा। दिल्ली से वह अजमेर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें