फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली में दिल्ली को लगाई पांच अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दीपावली पर दिल्ली से अपने घर लौट रहे यात्रियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली मार्ग पर पांच बसें अतिरिक्त लगाई हैं।
विज्ञापन


काशीपुर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी रमेश कुमार रौतेला ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसें लगाने का मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हुआ था। 15 से 26 अक्तूबर तक पांच बसें दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त चलाई जा रही है। शनिवार को दो, रविवार को 3 बसें अतिरिक्त भेजी गई है। 18 से 26 अक्तूबर तक लगातार पांच बसें दिल्ली मार्ग पर चलेगी।

इसमें टनकपुर, हरिद्वार और अतिरिक्त मार्गों में जाने वाली बसों को दिल्ली मार्ग पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि चालक और परिचालक को दीपावली पर 11 दिन में एक अवकाश लेकर लगातार ड्यूटी करने पर एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इसमें कर्मचारियों को 2750 किलोमीटर करना अनिवार्य होगा। कार्यशाला में कार्यरत कर्मचारियों को 600 रुपये और बाह्य श्रोत और बाबुओं को 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें