फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ में निर्मल और निकिता अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरी। ग्राम तुर्का गौरी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक राजेश शुक्ला ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के उद्घाटन पर सब जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में रुद्रपुर के निर्मल गंगवार प्रथम, किच्छा के मो. गुलफाम द्वितीय और राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गोकुल नगर के विशाल तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में कनकपुर की निकिता प्रथम, पंतनगर की आयुषी गुप्ता द्वितीय व कोमल तीसरे स्थान पर रहीं।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली और विगत वर्ष के चैंपियन कनकपुर के शीत ने मशाल जला कर मैदान का चक्कर लगाया। विधायक शुक्ला ने खेलों के आयोजन के लिए रुद्रपुर ब्लाक को 50 हजार रुपये प्रति वर्ष देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, प्रधान नंद लाल यादव, बीईओ मातादीन गौतम, कमल सक्सेना, धीरज पांडे, राजवंशी, राजकुमार चौधरी, नवीन भट्ट, एसके सिंह, डॉ. शीतल प्रसाद मिश्र, इंदर मेहता, नरेंद्र पाल, अमिता, चिदंबर जोशी, रेवती जोशी, प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह, शांति बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें