फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक विकास में उद्योगों की अहम भूमिका: ठुकराल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उद्योगों में उत्पादन के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली मशीनों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज शुक्रवार से हो गया। विधायक राजकुमार ठुकराल, डीएम नीरज खैरवाल ने दीप जलाकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


- औद्योगिक विकास के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज
- प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों की सौ से अधिक कंपनियों ने लगाए स्टाल


केजीसीसीआई, सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसायटी, एनएसआईटी और द्रोणाचार्य इवेंट के संयुक्त प्रयास से एक होटल में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों से आई 100 से अधिक कंपनियों ने स्टाल लगाए हैं। विधायक ठुकराल ने कहा आर्थिक विकास में उद्योगों का अहम योगदान है। उद्योगों में नई तकनीक के प्रयोग से समय और धन की बचत की जा सकती है।

डीएम ने कहा ऐसे आयोजनों से उद्यमियों को अपने उद्योग को विकसित करने में मदद मिलती है। कहा कि उद्यमी अपने उद्यम के विकास के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए भी रूचि दिखाएं। प्रदर्शनी में दिल्ली, मुंबई, पुणे, फरीदाबाद, गुजरात, राजस्थान व पंजाब सहित अन्य प्रदेशों की कंपनियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। इस दौरान रमेश मिड्ढा, विकास जिंदल, मनोज त्यागी, अजय तिवारी, नितिन अग्रवाल, अशोक बंसल, हरविंदर सिंह, आशुतोष बर्मन, संजय सिंघल, आरके माहेश्वरी, जतिन पटेल, गुरमीत सिंह, आशीष छाबड़ा, अनंत सिंह, विजय मिश्रा, ओपी गौतम,अनूप सिंह, शकील खान आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें