रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू होगी। महाविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए प्रथम वर्ष में प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहली मेरिट सूची 15 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी।
प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के अंदर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराते हुए प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। समय सीमा के भीतर प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों की सीटें रिक्त मानी जाएंगी। कहा कि महाविद्यालय में प्रत्येक वर्ष निर्धारित सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी। संवाद