फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई विकास सहकारी संघ के केंद्र पर 500 क्विंटल गेहूं डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई विकास सहकारी संघ (टीवीएस) के क्रय केंद्र पर पिछले तीन दिनों से किसानों से खरीदा गया करीब 500 क्विंटल गेहूं डंप पड़ा हुआ है। क्रय केंद्र प्रभारी की कई शिकायतों के बावजूद गेहूं का गोदाम के लिए उठान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में तराई विकास सहकारी संघ केंद्र केंद्र पर पिछले तीन दिनों से गेहूं खरीद जारी थी लेकिन बुधवार तक करीब 500 क्विंटल गेहूं का केंद्र से उठान नहीं हो पाने के कारण नई खरीद भी नहीं हो सकी। क्रय केंद्र प्रभारी प्रेमनाथ यादव ने गोदाम में इसकी शिकायत करते हुए डंप पड़े गेहूं की उठान की मांग की। लेकिन इसके बावजूद गेहूं का उठान नहीं हो सका। जिस कारण खुले आसमान के नीचे गेहूं के खराब होने की आशंका बनी हुई है। इधर, रुद्रपुर गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर बुधवार को करीब 225 क्विंटल गेहूं खरीद हुई। केंद्र प्रभारी हेमंत जोशी ने कहा कि अब लगातार किसान गेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इधर, बिगवाड़ा मंडी समिति में लक्ष्य पूरा होने के बाद गेहूं खरीद बंद हो गई थी। जिसको देखते हुए क्रय केंद्र का दो हजार क्विंटल का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। केंद्र प्रभारी पंकज कश्यप ने कहा कि बुधवार को केंद्र पर गेहूं खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें