फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन निगम के नोगवा द्वितीय डिपो में धधकी आग, यूकेलिप्टस के लट्ठे जले

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। वन निगम के नोगवा द्वितीय डिपो में आग लगने से वहां रखे लट्ठे जल गए। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम पीलीभीत रोड पर वन निगम के नोगवा द्वितीय डिपो में रखे यूकेलिप्टस के लट्ठों एवं जड़ों में अचानक आग लग गई। निगम कर्मचारी व अधिकारी कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल टीम दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने डिपो में फैलती आग पर काबू पाकर डिपो में रखी लकड़ी को बचा लिया। सूचना पर टनकपुर से डीएसएम आन सिंह कादली भी मौके पर पहुंचे। कादली ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दमकल टीम में मकबूल हुसैन, सुरेंद्र सिंह, राजेश मेहता, मनोज कुमार, त्रिभुवन सिंह, सत्येंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें