फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 500 का चालान, 60 वाहन सीज और 20 लाख जुर्माना वसूला

Fri, 01 May 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नियमों का उल्लंघन करने वाले यूपी समेत विभिन्न क्षेत्रों के भारी वाहनों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने एक सप्ताह में 560 वाहनों पर कार्रवाई कर 20 लाख का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, यूपी आदि क्षेत्रों के भारी वाहन राज्य में बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। अधिकांश भारी वाहन यहां की नदियों से बालू भर यूपी की ओर निकल जाते हैं। इससे रामनगर रोड, कुंडेश्वरी क्षेत्र की सड़कें उधड़ गई है। सड़क खराब होने से दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है। आला अधिकारियों के निर्देश पर ऐसे वाहनों पर अब परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। यह अभियान देर रात चलाया गया है।
एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने बताया कि रामनगर, कुंडेश्वरी रोड, बाजपुर रोड, मुरादाबाद रोड, जसपुर रोड आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का पालन नहीं करने वाले भारी वाहन समेत अन्य पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें ओवरलोड, कालिखपुती नंबर प्लेट, ओवर स्पीड के वाले करीब 500 वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन

बिना पंजीयन, बिना परमिट, बिना नंबर प्लेट, बिना कर जमा, बिना प्रपत्र के चलने वाले डंपर, ट्रैक्टर ट्रॉली, ई-रिक्शा, पिकअप, छोटा हाथी, टेंपो, बाइक आदि 60 वाहनों को सीज किया गया है। साथ ही 20 लाख का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें