फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 50 करोड़ की सड़क पर लगा ब्रेक, आगे नहीं बढ़ा चौड़ीकरण का काम

Mon, 16 Mar 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शीतकाल में रुका मटकोटा-दिनेशपुर-गदरपुर सड़क चौड़ीकरण का काम ग्रीष्मकाल की दस्तक के बाद भी आगे नहीं बढ़ रहा है। सड़क चौड़ीकरण और विस्तारीकरण के लिए केंद्रीय सड़क निधि से करीब 50 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। सड़क को सिंगल लेन से डबल लेन में तब्दील किया जाना है। बीते वर्ष सितंबर माह में सड़क विस्तारीकरण का काम शुरू हुआ था। मटकोटा से दिनेशपुर की ओर सड़क पर करीब पांच किमी में हिस्से में हॉटमिक्स की एक परत डाली गई है। करीब 16 किमी लंबी सड़क पर हॉटमिक्स की तीन लेयर डाली जानी हैं। जरूरत के हिसाब से सड़क को चौड़ा किया जाना था। लेकिन दिसंबर महीने में लोनिवि ने बढ़ती ठंड का हवाला देते हुए काम रोक दिया था। तापमान बढ़ने के बाद काम शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। कई जगह सड़क पर गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

जयनगर से पहले रेलवे फाटक की ओर करीब 500 मीटर हिस्से में सड़क गड्ढों से पटी है। यातायात संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क विस्तारीकरण के अवशेष काम को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं, ताकि आवागमन सुगम हो सके। जयनगर निवासी राजू बिष्ट, न्यू डिवाइन सिटी निवासी केएस भंडारी का कहना है कि दशकों की मांग के बाद सड़क विस्तारीकरण के लिए बजट मिला है। इस काम को त्वरित पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

-
-कोट
शीतकाल में तापमान कम होने के कारण काम रोका गया था। फिर से काम शुरू किया जा रहा है। मानकों के अनुसार सड़क विस्तारीकरण का काम किया जाएगा।
-गजेंद्र सिंह महरा, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें