फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेट्रोपोलिस सिटी के द्वार और बूम बैरियरों का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पॉश काॅलोनी मेट्रोपोलिस सिटी के नवनिर्मित मुख्य द्वार और अत्याधुनिक बूम बैरियरों का मेयर विकास शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। इस दौरान मेयर का स्वागत कर सम्मान स्वरूप उन्हें पगड़ी पहनाई गई और लड्डुओं से तोलकर सम्मानित किया गया। सोसाइटी के पदाधिकारियों और निवासियों की मांग पर मेयर ने कॉलोनी के विकास के लिए कुछ प्रमुख मार्गों को हॉट मिक्स बनाने और सुरक्षा व रोशनी के पुख्ता इंतजाम के लिए दो मिनी हाई मास्क लाइटें लगाने की मौके पर ही घोषणा की। यहां पूर्व मेयर रामपाल सिंह, डॉ. अनुपमा रवि फुटेला, पार्षद बीनू, पार्षद चिराग कालरा, सोसाइटी अध्यक्ष देवेंद्र शाही, उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला, सचिव सुनील शुक्ला, कोषाध्यक्ष डॉ. वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें