खटीमा की ईस्टर फैक्टरी में हुए आग से हुए नुकसान का जायजा लेती एसडीएम निर्मला बिष्ट।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। ईस्टर इंडस्ट्रीज में बृहस्पतिवार रात लगी आग से करीब 50 करोड़ की मशीनों एवं ऑयल के नुकसान का अनुमान कंपनी ने लगाया है। फैक्टरी के एचआर हेड अजय मेहता ने बताया कि आग के कारणों एवं नुकसान की जांच शुरू हो गई है। इधर, एसडीएम निर्मला बिष्ट एवं तहसीलदार यूसुफ अली ने शुक्रवार को फैक्टरी का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे ईस्टर इंडस्ट्रीज के चिप्स आयल प्राइमरी मशीन पांच में गरम आयल के रिसाव के चलते आग लग गई। नीचे लगी आग की लपटें ऊपरी मंजिल तक पहुंचने लगी। इसी दौरान सुरक्षा टीम ने आयल प्राइमरी के सारे कनेक्शन काट दिए। लगभग दो घंटे बाद ईस्टर की सुरक्षा टीम एवं अग्नि शमन दल खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुरक्षा टीम ने इस दौरान काम कर रहे 15 श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया। वहां पर क्वालिटी प्रमुख गौरव ओझा, ग्रुप प्रमुुख कुमार गौरव, ग्रुप लीडर प्रोजेक्ट सुरेंद्र सिंह डंगवाल, गणेश शर्मा आदि थे।