काशीपुर के लेफ्टिनेंट प्रांशु अग्रवाल।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मोहल्ला ओझान निवासी डॉ. प्रांशु अग्रवाल सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनकी पोस्टिंग गुवाहाटी में हुई है। डॉ. प्रांशु के पिता पंकज कुमार अग्रवाल उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। प्रांशु ने कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई आर्मी स्कूल घोड़ाखाल से की। इधर, दादा महेशचंद्र अग्रवाल, माता अनुजा, चाचा आनंद, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार गुप्ता, मेजर मुनीशकांत शर्मा, कौशलेश गुप्ता आदि ने उन्हें बधाई दी है।