नौसर कुटरा और मोहम्मदपुर भुड़िया गांव के मध्य के खेतों में दोपहर के समय बिजली की लाइन में से हुई शार्ट सर्किट से नरई में आग लग गयी। कुछ ही समय में आग 50 एकड़ क्षेत्र में फैल गयी।
नौसर में लोहे का पुल बंद होने के कारण फायर ब्रिगेड गांव में नहीं पहुंच पायी। तीन गांवों के ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से स्प्रे करने वाली मशीन से पानी का छिड़काव किया, हैरो से फायर लेन काटी गयी। समय रहते आग पर काबू पाने से किसी भी काश्तकार का गेहूं नहीं चला लेकिन जिस 50 एकड़ में नरई जली है। उन खेतों के काश्तकार अब पशुओं के लिए भूषा नहीं निकाल पाएंगे।