फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए पांच एकड़ भूमि खरीदेगी नगर पालिका

विज्ञापन
जसपुर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक करते सभासद। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
नगर पालिका नगर का कूड़ा डालने के लिए पांच एकड़ भूमि शहर से बाहर खरीदेगी। पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने दस प्रस्तावों पर चर्चा कर आठ प्रस्तावों को पास कर दिया। दो प्रस्ताव अगली बैठक के लिए छोड़े गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में लिपिक एएनझा ने सभासदों के समक्ष एजेंडा पढ़कर सुनाया। सभासदों ने यूजर चार्ज की वसूली एवं बाह्य एजेंसी से सूखा, गीला कूड़ा अलग करने के दो प्रस्तावों को अगली बैठक में चर्चा के लिए छोड़ दिया। इसके अतिरिक्त कूड़ा निस्तारण के लिए पांच एकड़ भूमि खरीदने पर सहमति बनी। बाजार चौक पर लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को न लगाकर ठाकुरद्वारा चुंगी के पास लगाने का प्रस्ताव पास किया गया।
अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय में साप्ताहिक बाजार शुक्रवार को लगवाने, जेई पर कार्यों में लापरवाही बरतने पर उसे हटाने, पार्कों का सौंदर्यीकरण कराने, आवास विकास में दक्ष प्रजापति की प्रतिमा लगवाने, 60 वर्ष से अधिक की आयु के आउटसोर्सिंग कर्मियों को अप्रैल माह से हटाने, दो लाइनमैन के 100 रुपये बढ़ाने के प्रस्तावों पर भी सभासदों ने सहमति दी। बैठक में कई बार पुराने प्रस्तावों पर कार्य नहीं कराने पर सभासदों ने हंगामा किया। विधायक आदेश चौहान व पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम के मनाने पर सभासदों ने प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में ईओ फईम खां, प्रतिनिधि हाजी जाहिद हुसैन, हाजी राशिद हुसैन, सभासद रूपा देवी, गजराज चौहान, सुधीर विश्नोई, सुभाष कुमार, रूबी पधान, नफीसा बानो, फईम अहमद, हाजी यूसूफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें