खटीमा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की ओर से खटीमा तहसील में आयोजित तीन दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप के दूसरे दिन काफी भीड़भाड़ रही। शिविर में कुल 49 लोगों की पासपोर्ट के आवेदन को लेकर प्रकिया शुरू हुई। खटीमा तहसील परिसर में आयोजित शिविर में पासपोर्ट बनाने के लिए प्रतिदिन 50 अप्वाइंटमेंट स्लॉट बुकिंग के लिए जा रहे हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए शिविर में काफी संख्या में युवा पहुंचे। दूसरे दिन भी कुल 50 अप्वाइंटमेंट बुक हुए, जिनमें 49 आवेदकों के पासपोर्ट के लिए आवेदन की प्रकिया शुरू हुई।
शिविर में नए और पुनर्निर्गमन श्रेणी के ऑनलाइन भरे गए आवेदन स्वीकार किए गए। तत्काल श्रेणी, पीसीसी के लिए आवेदन व किसी अन्य कारण अथवा दस्तावेज की कमी के कारण पहले से रुके हुए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया गया। वहां क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय आदि थे। संवाद