फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विवि प्रशासन और श्रमिक संगठनों के बीच बनी सहमति, आंदोलन स्थगित

Thu, 17 Apr 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। विवि प्रशासन से 28 मांगों पर बनी सहमति के बाद श्रमिक संगठनों ने 15 अप्रैल से पूर्व प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


विवि में कार्यरत कर्मचारियों/श्रमिकों की 28 सूत्री मांगों का निस्तारण नहीं होने पर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने विवि प्रशासन को 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन का नोटिस दिया था। मांगों के समाधान के लिए श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों और विवि प्रशासन के बीच कई दिन से वार्ताओं का दौर चल रहा था। बुधवार को विभिन्न मांगों पर सहमति के बाद विवि प्रशासन की श्रमिक संगठनों से आंदोलन नहीं किए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

डीन पीसीएस डॉ. लोकेश वार्ष्णेय की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में काम से नौ सुरक्षा कर्मियों को वापस काम पर रखने, सुरक्षा कर्मियों को विवि में लागू 11 सवैतनिक अवकाश दिए जाने, पहली मई 2003 से पूर्व कार्य कर रहे कार्मिकों को विनियमित किए जाने, विवि में ईएसआई डिस्पेंसरी खोले जाने आदि मांगों पर विचार कर लागू करने पर सहमति बनी। वार्ता में सीजीएम फार्म डॉ जयंत सिंह, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. गौहर ताज, डॉ. जीसी जोशी, डॉ. अनिल कुमार, जनार्दन सिंह, डॉ. महेंद्र शर्मा, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें