फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अटरिया मेले में लगाई जाएंगी 480 दुकानें, करोड़ों का होगा कारोबार

Sat, 05 Apr 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रसिद्ध अटरिया मेले को लेकर मंदिर, मेला समिति के साथ ही पुलिस प्रशासन चौकस व्यवस्था कर रहा है। पूरे मेला स्थल पर निगरानी के लिए 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम से मेले की गतिविधियों पर नजर रहेगी। मेले में पिछली बार 347 दुकानें लगी थीं। इस बार यह संख्या बढ़कर 480 होंगी।
विज्ञापन

मां अटरिया देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मेले में भी काफी भीड़ रहती है। मंदिर और मेले तक आने के लिए लोगों को दिक्कतें न झेलनी पड़े, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। श्री अटरिया देवी वैष्णो धर्म सभा के सचिव अरविंद शर्मा ने बताया कि मेला स्थल से पहले सड़क पर कोई दुकान नहीं लगेगी।
सिगरेट, तंबाकू और गुटके की दुकान भी नहीं लगेंगी। मेले में ड्रैगन, ब्रेक डांस सहित तमाम प्रकार के झूलों के साथ ही सर्कस सहित मनोरंजन के कई साधन होंगे। मंदिर परिसर में आठ सीसीटीवी कैमरों के अलावा पुलिस की ओर से दो कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसका एक्सेस पुलिस के पास रहेगा। इस बार मेला 23 दिन का होगा। मेले की दुकानों के लिए प्रशासन की ओर से टेंडर प्रक्रिया कराई जा चुकी है। मेले में डेढ़ करोड़ से अधिक का कारोबार होने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें