फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अब आरओबी के पूरे कैंटीलीवर की दोबारा हो रही मरम्मत

Sat, 05 Apr 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक पर बने आरओबी का कैंटीलीवर लगभग एक पखवाड़े पहले क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके चलते प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही बंद करा दी। अब विभाग आरओबी के पूरे कैंटीलीवर को मजबूती देने के लिए दोबारा से मरम्मत करा रहा है।
विज्ञापन


बीती 22 मार्च की देर रात महाराणा प्रताप चौक पर बने आरओबी के टी-ज्वाइंट का कैंटीलीवर एकाएक क्षतिग्रस्त हो गया था और उसमें लगी निर्माण सामग्री सड़क पर गिरने लगी थी। साथ ही सड़क धंस गई थी। प्रशासन ने आनन-फानन आरओबी से भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद लगभग 4-5 दिन बाद एनएचएआई ने आरओबी के तीनों रास्तों पर लगभग नौ-नौ फीट ऊंचे हाइट बैरियर लगा दिए।



एनएचएआई के ईई प्रवीण कुमार ने बताया कि बीते दिनों क्षतिग्रस्त हुए कैंटीलीवर को सही करा दिया गया है, लेकिन उस पर से वाहन नहीं जा रहे हैं। अब विभाग ने पूरे कैंटीलीवर को मजबूती देने के लिए दोबारा से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए लगभग 14.70 मीटर लंबे कैंटीलीवर को दोबारा से सही कराया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वहीं एनएचएआई की ओर से आरओबी पर कैंटीलीवर को दोबारा से सही कराना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें