फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिजली बिल जमा न करने पर 450 कनेक्शन काटे

Wed, 11 Mar 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
नानकमत्ता के ग्राम प्रतापपुर में शिविर में उपभोक्ताओं की समस्या सुनते अधिकारी। -संवाद
विज्ञापन
खटीमा। ऊर्जा निगम ने मार्च में अब तक खटीमा क्षेत्र में बिजली का बिल जमा न करने पर लगभग 450 बड़े बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन काट दिए हैं। इस महीने अब तक लगभग ढाई करोड़ रुपये की वसूली की गई। खटीमा में बिजली के कुल 62,000 कनेक्शन हैं। इनमें करीब 2,800 व्यावसायिक कनेक्शन हैं। बिजली बिल जमा करने के लिए बुधवार को ऊर्जा निगम की ओर से इस्लाम नगर, गोटिया, शिव काॅलोनी, बिगराबाग, मेलाघाट, कुमराह आदि क्षेत्रों में शिविर लगाए गए। जेई पवन उप्रेती ने बताया कि पांच हजार रुपये से अधिक बिजली का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा जा रहा है। उन्होंने बड़े बकायेदारों से शीघ्र बिजली बिल जमा करने की अपील की।
विज्ञापन

नानकमत्ता में भी काटे 10 कनेक्शन

नानकमत्ता। ऊर्जा निगम ने शिविर लगाकर विद्युत बकायेदारों से 15 लाख, 17 हजार, 100 रुपये की वसूली की। बिल जमा न करने पर 10 बकायादारों के कनेक्शन भी काटे। बुधवार को ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी हर्षित जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम प्रतापपुर नंबर चार में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहां जेई नीरज कुमार, राजू , गणेश मेहरा, शिव राना, संजीत राना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें