फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना का 45 हजार किसानों को मिलेगा लाभ 

Mon, 25 Feb 2019 07:21 PM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
agriculture shimla
विज्ञापन
लघु एवं सीमांत किसान के लिए चलाई जाने वाली किसान सम्मान निधि योजना से जिले के 45 हजार किसान लाभान्वित होंगे। कृषि विभाग ने चयनित किसानों में से 31 हजार किसानों का डेटा पोर्टल पर फीड भी कर दिया है। पीएम के योजना लांचिंग करने के बाद इन किसानों के खातों में दो-दो हजार की धनराशि पहुंचेगी। 
विज्ञापन


मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय कुमार सक्सेना ने बताया कि जिले में करीब 250 अधिकारी और कर्मचारियों को लघु एवं सीमांत किसानों के सर्वे में लगाया है। इनमें प्रत्येक ब्लॉक में एक नोडल अधिकारी भी बनाया है। बताया कि रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी योजना लांच करेंगे। योजना के लिए जिले भर में करीब 45 हजार किसान चयनित किए गए हैं। योजना लांचिंग से पहले शनिवार तक 31 हजार किसानों का डेटा पोर्टल पर फीड कर दिया गया है, जिनके खातों का बैंक की ओर से वेरिफिकेशन किया जाएगा। उसके बाद सोमवार से इन किसानों के खातों में ऑनलाइन सम्मान निधि की धनराशि पहुंचेगी। बताया कि जो किसान इस योजना वंचित रह गए हैं। उनके सभी तहसीलों में फार्म भरे जा रहे हैं। सर्वे का कार्य जारी है। जिले का एक भी पात्र किसान इस योजना से वंचित नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें