खटीमा। खटीमा नगर पालिका परिषद की ओर से सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 44 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इन परिवार के पास अपनी छत होगी और वह बेहतर जीवनयापन कर सकेंगे।
नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए 2,75,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। बताया कि पहली किस्त के रूप में 20,000 रुपये लाभार्थियों के बैंक खाते में डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे वह आवास बनाना शुरू करेंगे जिसके बाद दूसरी किस्त दी जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने लाभार्थियों से योजना के तहत मानक अनुसार आवास का निर्माण कार्य कराने के लिए कहा। इस मौके पर मौजूद लोगों को योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया जिससे कि वह उनका लाभ उठा सके। इस मौके ईओ प्रियंका आर्य आदि मौजूद रहीं।