फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 422वां प्रकाश दिवस और ग्रंथी स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

Mon, 21 Sep 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 422वां प्रकाश दिवस और ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुड्ढा साहिब जी का ग्रंथी स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गुरमति समागम में दूरदराज से संगत ने पहुंचकर गुरु चरणों में शीश नवाया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित समागम में अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत विशेष दीवान सजाए गए। सिख पंथ के रागी, ढाडी और कीर्तनी जत्थों ने गुरबाणी और गुरु इतिहास का गुणगान किया। समागम में दरबार साहिब के ज्ञानी राजदीप सिंह, हजूरी रागी भाई कमलजीत सिंह, ढाडी जत्था मोगा के भाई बलकरन सिंह बाज, हजूरी कीर्तनी जत्थे के भाई सोहन सिंह और भाई इकबाल सिंह ने विशेष रूप से हाजिरी भरी। रागी जत्थों ने गुरु साहिब की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए संगत को गुरवाणी के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहां रणधीर सिंह, तेजेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, मंगत सिंह, भूपेंद्र कौर, सुरेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें