सितारगंज। स्कॉलर्स वैली स्कूल में रविवार को विधानसभा स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचीं बालिका खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक खेल समन्वयक रेहान सिद्दीकी और युवा कल्याण अधिकारी मुकेश गौड़ ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग की 600 मीटर स्टैंडिंग दौड़ में डॉली फर्त्याल और लंबी कूद में अनुष्का ने बाजी मारी। अंडर-19 वर्ग की तीन किमी दौड़ में नवजोत कौर प्रथम रहीं। भाला फेंक में कामिनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में न्यू ज्ञान दीप की टीम ने प्रथम रही। संचालन उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सितारगंज के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने किया।
वहां पूर्व ब्लॉक खेल समन्वयक बेसिक निर्मल सरकार, प्रधानाचार्य अर्चना पाठक, बीरेश चौहान, दिल सिंगार, संतोष नयाल, गोदावरी धामी, शिक्षक नेता अजय क्वीरा, ललित जोशी, बलवीर सिंह, मनीष सक्सेना, रामजन्म चौहान, अवधेश सिंह, जसौद मेहता और पुष्पेंद्र कटियार सहित अन्य शिक्षक, खेल प्रशिक्षक आदि मौजूद रहे।