फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पांच साल में 47 लाख का पानी मुफ्त पी गए 42 महकमे

Wed, 22 Feb 2023 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो-दो बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद नहीं भर रहे जल संस्थान का बिल
विज्ञापन

- रुद्रपुर कोतवाली पर जल संस्थान का बकाया है 3,90,786 रुपया
चयन राजपूत
रुद्रपुर। पिछले पांच वर्षों से सरकारी विभाग जल संस्थान का पानी मुफ्त में पी रहे है। रुद्रपुर मुख्यालय में 42 सरकारी विभाग और आवासों में रहने वाले लोगों ने जल संस्थान का कुल 47 लाख 363 रुपये का बकाया नहीं जमा किया है। अगर इस बार भी बकाया नहीं जमा किया तो जल संस्थान पानी के कनेक्शन काट देगा।
विज्ञापन

जल संस्थान कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कलक्ट्रेट परिसर स्थित आठ सरकारी विभागों के पास कुल दो लाख 89 हजार 572 रुपया बकाया है। पुलिस विभाग के पास 438974 रुपये, लोक निर्माण विभाग पर चार कनेक्शन का कुल 351088 रुपया, ऊर्जा निगम पर पांच कनेक्शन का 911993 रुपया, पशु चिकित्सा विभाग पर छह कनेक्शन का 169360 रुपया, अग्निशमन विभाग पर 401316 रुपया बकाया है। नगर पालिका परिषद पर पांच कनेक्शन का 15 लाख 82 हजार 261 रुपया बकाया हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता तरुण शर्मा ने बताया कि सरकारी विभागों को दो-दो बार रिमाइंडर भेज दिया गया है। इस बार भी पानी का बिल जमा नहीं किया तो इनके कनेक्शन काटने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इंसेट-
एक लाख रुपये से ऊपर के बकायेदारों की सूची
विभाग - राशि
रुद्रपुर कोतवाली - 390786 रुपये
सिंचाई विभाग - 258038 रुपये ईई लोनिवि - 118867 रुपये हायड्रिल कालोनी सब स्टेशन - 216549 रुपये
अधीक्षण अभियंता भदईपुरा, ऊर्जा - 201824 रुपये
उपखंड अधिकारी ऊर्जा निगम - 216576 रुपये ईई ऊर्जा निगम - 216576 रुपये
फायर स्टेशन - 199902 रुपये
फायर स्टेशन 16 क्वार्टर - 201414 रुपये
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सब्जी मंडी रुद्रपुर - 1403007 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें