फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइलेंडर की टीम ने आठ विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में यूनाईटेड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय 13 दिनी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। हाइलेंडर एकडमी की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की।
रामनगर रोड स्थित हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा व मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सेठी ने किया। पहला मैच हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी और गदरपुर इलेवन क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। हाइलेंडर की टीम के कप्तान सागर रावत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

गदरपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवरों में महज 98 रन ही बनाए। गुरविंदर ने 25, फैजान ने 23 रनों का योगदान दिया। हाइलेंडर की ओर से रजत ने 4, सागर रावत ने 3 विकेट लिए। जबाव में हाइलेंडर की टीम ने 2 विकेट खोकर 10 ओवरों में निर्धारित लक्ष्य को पार कर 8 विकेट से मैच जीत लिया। सागर रावत ने 23, हिमांशु ने 17, जतिन ने 30 रनों का योगदान दिया। गदरपुर की ओर से आसिम ने 2 विकेट लिए। दुष्यंत कुमार, नमन ग्रेवाल, अंपायर और चंदन पटवाल स्कोरर रहे। वहां स्वतंत्र मिश्रा, राहुल गहलोत, संजय ठाकुर, राजेंद्र सक्सेना, अमरपाल सिंह, अतुल विश्नोई आदि थे। सागर रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शनिवार को डीपीएस रुद्रपुर और रुद्रा लायंस रुद्रपुर के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें