फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ स्कूलों का किया निरीक्षण, पाई गई खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में एनसीईआरटी किताबों की जांच को कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें लगी पाई गईं साथ ही अन्य खामियां भी मिलीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीईओ आरएस नेगी, उप बीईओ राजीव लोचन और बांसखेड़ा सीआरसी के समन्वयक दिनेश कुमार शर्मा ने नौ स्कूलों का निरीक्षण किया। सभी स्कूलों में एनसीईआरटी किताबों के अलावा अन्य प्रकाशकों की महंगी किताबें पाई गई। वहीं टीम ने ग्राम बांसखेड़ा स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल को मानक के विपरीत पाया। स्कूल के दस्तावेज अपूर्ण पाए गए। अनवार हुसैन जूनियर हाईस्कूल की मान्यता महुआखेड़ा गंज की है लेकिन स्कूल बांसखेड़ा में पाया गया। इसके अलावा कक्षों की संख्या छात्रों से कम पाई गई। वहीं उक्त स्कूल की मान्यता 31 मार्च को खत्म पाई गई। जब संबंधित कागज मांगे गए तो स्कूल संचालक दिखा नहीं सके। वहीं पारकर पब्लिक स्कूल में एक कक्षा में मानक से अधिक बच्चे बैठे पाए गए। साथ ही स्कूल के स्टाफ का एक व्यक्ति अपने बुक डिपो के चेस कार्ड बच्चों में बांटता पाया गया। उधर, ग्राम ढकिया गुलाबो में लिटिल मास्टर स्कूल को मान्यता कक्षा एक से पांच तक है लेकिन स्कूल कक्षा एक से आठ तक संचालित होता पाया गया। इसी गांव में एक अन्य पारकर पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के पाया गया। जहां कक्षा 9 और 10 के छात्र पढ़ते पाए गए। ग्राम बांसखेड़ी में जावित्री संस्कार स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते पाया गया। गांव में ज्ञान पब्लिक स्कूल को कक्षा एक से आठ तक की मान्यता है, लेकिन बच्चे बहुत कम पाए गए। वहीं रचना पब्लिक स्कूल मात्र 600 वर्गफीट में बना पाया गया। ग्राम गुलड़िया में अपर्णा पब्लिक स्कूल का भवन काफी खराब हालत में मिला। साथ ही यहां भी नियमानुसार कुछ भी नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें