फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की दूसरे दिन भी जांच जारी, बिसरा लैब भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। जहर खाने से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच दूसरी दिन भी जारी रखी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेज दिया है। वहीं दो सुसाइड नोट पुलिस को मृतका के घर से मिले हैं, जिन्हें पुलिस जांच के लिए देहरादून भेज रही है। इसकी पुष्टि सीओ कमला बिष्ट ने की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुुसार पीलीभीत के पूरनपुर निवासी महिला ने आरोप लगाया था कि तीन लोगों ने उसकी मां लज्जावती को कथित रूप से सल्फास की पुड़िया थमाकर धमकी दी थी। कहा कि सोमवार तक उनकी बेटी घर नहीं लौटी तो वे उसकी बेटी-दामाद को मार डालेंगे। आरोप लगाया कि इसी सदमे में सोमवार सुबह उसकी मां ने सल्फास खा लिया। इस मामले में ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव भी किया था। सरकारी अस्पताल में डॉ. अमित बंसल ने शव का पोस्टमार्टम किया था।

इधर, मंगलवार को विवेचना कर रहे एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा है। मामले में जांच की जा रही है। इधर, बताया गया कि युवती की गुमशुदगी भी दर्ज है, पुलिस अभी तक उसको तलाश नहीं कर पायी है।
विज्ञापन


लज्जावती के घर से मिले दो सुसाइड नोट
मृतका लज्जावती के घर से दो सुसाइड नोट मिले हैं। हस्ताक्षर और लिखावट की जांच के लिए देहरादून में एक्सपर्ट भेज रहे हैं। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - कमला बिष्ट, सीओ खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें