फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंची लापता युवती, बताया परिजनों से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। चार दिन पहले प्रेमी के साथ गई युवती शनिवार को आईटीआई थाना पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती। युवती के बयानों के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

22 वर्षीय युवती के पिता ने आईटीआई थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने उसके किसी युवक के साथ जाने की आशंका व्यक्त की थी। शनिवार को उक्त युवती थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि वो बालिग है। उसके माता-पिता उसकी मर्जी के बगैर शादी करना चाहते हैं। वह अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती। उनसे उसे अपनी जान का खतरा है। थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी ने बताया कि युवती को धारा 164 सीआरपीसी के बयानों के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें