फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा के किलपुरा रेंज में नर सांभर मिला मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। वन उप प्रभाग के अंतर्गत किलपुरा रेंज के पश्चिमी कंपाटमेंट 45 में शनिवार को करीब छह वर्षीय नर सांभर मृत पड़ा मिला। रेंजर ने मौके पर पहुंचकर सांभर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेंजर ने बताया कि प्रथमदृष्टया भागते समय सांभर के सींग पेड़ की टहनियों के बीच फंस गए होंगे और उससे उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन


अपराह्न करीब तीन बजे वन कर्मी शिव सिंह डांगी के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। टीम को कंपार्टमेंट 45 में सांभर मृत पड़ा नजर आया। इस पर एसडीओ बाबू लाल और रेंजर केसी कफल्टिया को सूचना दी गई। रेंजर ने मौके पर पहुंचकर बताया कि पेड़ की टहनियों के बीच सींग और गर्दन फंसने से सांभर के दम घुटने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। इधर, देर शाम मृत सांभर का पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव शर्मा पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि सांभर की मौत दम घुटने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें