फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से लगाई गायब चालक की बरामदगी की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर से बुकिंग पर इलाहाबाद गए चालक के वाहन सहित संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के मामले में वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस ने चालक की बरामदगी के लिए दो टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुरानी गल्ला मंडी किच्छा निवासी रेशमा के साथ बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एएसपी देवेंद्र पींचा और कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट से मुलाकात कर बताया कि रेशमा का पुत्र फईम हल्दी पंतनगर निवासी रजनीश की कार (डीएल 12 टीसी 0015) चलाता है। दो नवंबर को फईम परिजनों को लेकर नैनीताल से लौट रहा था। रास्ते में रजनीश ने इलाहाबाद के लिए बुकिंग की बात कही और पार्टी को रुद्रपुर से ले जाने को कहा। इसके बाद फईम परिजनों को रुद्रपुर रोडवेज बस अड्डे छोड़कर गाबा चौक रुद्रपुर से सवारियां लेकर इलाहाबाद रवाना हो गया। परिजनों ने बताया कि उनके बेटे का मोबाइल बंद आ रहा है। उन्होंने फईम के साथ अनहोनी का अंदेशा जताते हुए उसकी तलाश किए जाने की मांग की। वहां अफसर अली, परवेज अली, अनीस, शफीक, इरशाद, नजाकत, फरजाना, नजमा, शाहीन, रुखसार आदि मौजूद थे। इधर, कोतवाल भट्ट ने बताया कि मामले में वाहन स्वामी रजनीश की तहरीर पर धारा 406 के तहत केस दर्ज किया गया है। फईम का मोबाइल संभल में स्विच ऑफ हुआ है। पुलिस की दो टीमें सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें