फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर, उतराखंड और यूपी की टीम ने किया अगले चक्र में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
टैलेंट टेन क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से छह दिनी टूर्नामेंट के तीसरे दिन काशीपुर, उत्तराखंड और यूपी की टीम ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीसरे दिन का पहला मैच काशीपुर और जम्मू-कश्मीर की टीम के बीच खेला गया। जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 10 ओवरों में 79 रन बनाए। काशीपुर की टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच कोलकाता और उत्तराखंड की टीम के बीच खेला गया। कोलकाता टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। टीम आठ विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी।
जवाब में उत्तराखंड की टीम ने महज चार विकेट खोकर जीत दर्ज की। तीसरा मैच यूपी और हरियाणा की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने आठ विकेट खोकर 65 रन ही बनाए। यूपी की टीम ने दो विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। बुधवार को चौथे दिन कर्नाटक और बंगाल के मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें