फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर किच्छा में व्यापारी से 4 लाख लूटे

Thu, 29 Nov 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में बुधवार रात पुलिस चौकी से महज दस कदम दूर हथियारों से लैस बाइक सवार छह बदमाशों ने व्यापारमंडल महामंत्री ओम अग्रवाल के भाई राम अवतार से तमंचे के  बल पर चार लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बरेली रोड की ओर भाग गए।  

विज्ञापन


घटना का पता लगने पर चेयरमैन दर्शन कोली समेत बड़ी तादाद में व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर सीओ हिमांशु शाह मौके पर पहुंच गए। हालांकि, पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए व्यापारी घटनास्थल पर ही धरने पर बैठ गए। व्यापारमंडल के कोषाध्यक्ष राजकुमार बजाज ने मामले के खुलासे की मांग कोे लेकर बृहस्पतिवार को बाजार बंद करने का आह्वान किया है। लूट की वारदात के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।


व्यापार मंडल के महामंत्री ओम अग्रवाल का नगर के मेन बाजार में चीनी और घी का थोक का व्यापार है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे ओम अग्रवाल का छोटा भाई राम अवतार अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से आवास विकास कॉलोनी स्थित घर लौट रहे थे। राम अवतार ने बताया कि उन्होंने स्कूटी में आगे की तरफ बैग रखा था, जिसमें चार लाख रुपये थे।
विज्ञापन


जब वह भाजपा नेता किशन गोयल के आवास के निकट पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने उन्हें स्कूटी से गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे बैग छीन लिया और बरेली रोड की ओर भाग निकले। रामअवतार ने बताया कि लुटेरों की एक बाइक का नंबर 0287 था, जबकि वह नंबर का ऊपरी हिस्सा नही देख पाए।

घटना की सूचना मिलते ही चेयरमैन दर्शन कोली, कांग्रेस नेता सुरेश पपनेजा, राकेश खुराना, परमजीत सिंह समेत बड़ी तादाद में व्यापारी एकत्र मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर सीओ हिमांशु शाह, कलकत्ता फार्म चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे। 


पुलिस चेकपोस्ट से दस कदम दूरी पर घटी घटना
किच्छा। बदमाशों ने जिस स्थान पर लूट की घटना को अंजाम दिया वह स्थान पुलिस की चेकपोस्ट से मात्र दस कदम की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर कोतवाली के कागजों में रोज पुलिस टीम की डयूटी लगती है लेकिन घटना के समय वहां पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। व्यापारियों ने पुलिस टीम की कार्यकुशलता पर प्रश्नचिन्ह लगाया है। 

सुनसान जगह पर घटना को दिया अंजाम
किच्छा। व्यापारी राम अवतार की दुकान नगर के रेलवे फाटक के निकट महाराणा प्रताप चौक पर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लुटेरे रामअवतार की दुकान से ही उसका पीछा कर रहे हाेंगे। बाजार में आवाजाही होने के कारण वह घटना को अंजाम नही दे पाए। जैसे ही व्यापारी आवास विकास कॉलोनी में पुलिस चेकपोस्ट के पास पहुंचा, बदमाशों ने उसे घेर लिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें