फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीसरी ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 29 से

Sun, 25 Jan 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से तीसरी ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 29 से 31 जनवरी तक होगी। यह प्रतियोगिता देहरादून के मल्टीपर्पज इंडोर हॉल में आयोजित होगी।
विज्ञापन

रविवार को उत्तराखंड टीम के कोच व पेंचक सिलाट एसोसिएशन के सचिव बब्लू दिवाकर ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अनुभव और आत्मविश्वास बढ़ाने का बड़ा अवसर है। प्रदेश के खिलाड़ी पदक तालिका में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास करेंगे। इसमें राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों से 1000 से अधिक खिलाड़ी, कोच और अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड टीम से 20 पुरुष और 35 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें