फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में 3.83 करोड़ से नौ किमी सड़क का होगा निर्माण

Fri, 03 Apr 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में 3.83 करोड़ से नौ किमी सड़क का निर्माण होगा। जल्द ही भूरारानी, शांति विहार और छतरपुर मार्ग की सूरत बदलेगी। विधायक के प्रस्तावों पर सड़क निर्माण के लिए बजट का शासनादेश जारी हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर बताया कि उनके प्रस्ताव पर राज्य योजना से भूरारानी शांति बिहार होते हुए छतरपुर तक जाने वाले पांच किमी मोटर मार्ग के लिए 2.47 करोड़ का शासनादेश जारी हो गया है। यह मार्ग करीब 50 हजार आबादी को जोड़ता है। इसकी हालत पीछे 15 साल से जर्जर थी। इसके लिए कई बार धरने-प्रदर्शन हुए। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरंभ हो जाएगा। मानूनगर-महतोष मोड़ से अलखदेवी को जाने वाले 1.5 किमी मार्ग का भी पुनः निर्माण होगा। इसके लिए 45.51 लाख की धनराशि जारी हुई है। इसके साथ ही मुकरंदपुर आंतरिक मार्ग निर्माण के लिए 32.42 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के केशवपुर में 57.90 लाख से 1.9 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग से श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग के निर्माण के लिए भी शासनादेश भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें