फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर पहुंचा 35 टन प्याज, पूरे कुमाऊं में होगी सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्याज के बढ़ते दामों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार की नेफेड योजना के तहत 35 टन प्याज रुद्रपुर पहुंच गया है। यहां से पूरे कुमाऊं में इसकी सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

भारत सरकार ने ट्रेन के जरिए बफर स्टॉक से प्याज भेजा है। इसका मकसद बाजार में प्याज की कीमतों को काबू में रखना है। रुद्रपुर मंडी में पहुंचे इस प्याज को नेफेड के अधिकृत विक्रेताओं और मोबाइल वैन के जरिए आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, रुद्रपुर में प्याज का थोक भाव 35 से 40 रुपये किलो तक पहुंच गया था, खुदरा में यह 45 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
नेफेड का प्याज लोगों को 25 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर दिया जाएगा। इससे बाजार में कीमतें स्थिर होने की उम्मीद है। पहले चरण में रुद्रपुर, किच्छा, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल और अल्मोड़ा में सप्लाई की जाएगी। प्रशासन ने मंडी समिति को नोडल बनाया है। जल्द ही बिक्री केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन


मंडी को कुमाऊं के लिए मुख्य वितरण केंद्र बनाया
हर साल इस सीजन में प्याज के दाम बढ़ जाते हैं। केंद्र सरकार ने पहले से ही बफर स्टॉक तैयार रखा था ताकि त्योहारी सीजन में लोगों को महंगाई से राहत मिल सके। रुद्रपुर मंडी को कुमाऊं के लिए मुख्य वितरण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

कोट
नेफेड योजना के तहत प्याज आया है। नेफेड ही इसकी सप्लाई करेगा। हमारा जो सहयोग बनेगा, वह किया जाएगा। - विश्वविजय देव सिंह, मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें