रुद्रपुर। शहर की एक प्रमुख विकास परियोजना के तहत 34 पेड़ों का ट्रांसलोकेशन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में पेड़ों को सुरक्षित रूप से एक नए स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। हल्द्वानी रोड स्थित एक बिल्डर की ओर से उनके कॉलोनी के सामने आ रहे 34 पेड़ों को ट्रांसलोकेट कराने की अनुमति वन विभाग से मांगी है।
बिल्डर की ओर से विभाग को सेमल, सागौन, जामुन आदि के करीब पांच से छह साल पुराने पेड़ों को स्थानांतरित कराने के लिए पत्र दिया है। एसडीओ शशि देव का कहना है कि पेड़ों का ट्रांसलोकशन सकारात्मक पहल है। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं है। विभाग की ओर से सिर्फ पातन की अनुमति दी जाती है। इस प्रक्रिया में पेड़ों को न्यूनतम नुकसान होगा और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी। संवाद