जसपुर। पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज के 34 छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति में चयन हुआ है। प्रधानाचार्य डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि डाॅ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति के तहत 1500 रुपये की छात्रवृत्ति के लिए दीपांशी, मो.अल्फेज, शाहेनूर और हरियक्ष का चयन हुआ। श्री देव सुमन छात्रवृत्ति के तहत एक हजार रुपये के लिए जागृत कुमार, दिव्यांश चौहान, प्रगति सिंह, वैष्णवी और रागिनी का चयन हुआ।
इनके अलावा मो. शमी, नव्या, अरमीन जहां, रुद्रांश तिवारी, आफरीन, आदिल, मुईन रजा, शाद, अदीवा सैफी, आयुषी, माही, ऊर्मी चौहान, पवन कुमार, फूल कुमारी, शिखा, उपकार, समर कुमार, पूर्वी, नेहा, उमा रानी, आस्था, दक्ष कुमार, पलक, मो. साहिल, खुशी का चयन हुआ है। सभी को चार वर्ष के लिए छात्रवृत्ति देने की योजना है। वहां अध्यक्ष प्रदीप गोयल, प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल, अंकुर बंसल, सलीम अहमद, कपिल चैहान, योगेश कुमार, मो. राशिद व दीप कुमार आदि थे। संवाद