रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से आयोजित जिले में अंडर-19 जिला क्रिकेट के सुपर लीग मुकाबले में मौर्य अकादमी ने रुद्र लायंस क्रिकेट अकादमी को 224 रन बनाकर छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं सोमवार सुबह नौ बजे मौर्य और एमेनिटी अकादमी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुद्र लायंस अकादमी 45 ओवरों में 11 विकेट गवांकर 223 रनों पर सिमट गई। इसमें कप्तान अभिमन्यु कांडपाल ने 62, अभिनव बघेल ने 69, अरनव त्यागी ने 49 रनों से टीम काे योगदान दिया। मौर्य अकादमी की ओर से संस्कार श्रीवास्तव ने चार, मोहम्मद कैफ और वंश सक्सेना ने 3-3 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य अकादमी की टीम शुरुआत में तो लड़खड़ाई। 10 रनो पर दो विकेट भी गंवाए लेकिन कप्तान मयंक मुडिला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 106 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा मौर्य अकादमी से वंश सक्सेना ने 63, लक्ष्य मिश्रा ने 42 रन बनाए। मौर्य अकादमी ने महज 33 ओवरों में 224 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मयंक मुडिला रहे।
-
इसेंट-
127 रनों पर ढेर हुई छावनी अकादमी, 52 रनों से हारी
रुद्रपुर। काशीपुर ज़ोन में खेले गए सुपर लीग मैच में छावनी अकादमी 127 रनों पर ढेर हो गई। अमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी ने छावनी क्रिकेट अकादमी को 180 रनों का लक्ष्य दिया था। टॉस जीतकर छावनी ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। अमेनिटी मदनलाल अकादमी ने 35 ओवरों में 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छावनी अकादमी की टीम मात्र 127 रनों पर ही ढेर हो गई। संवाद