फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर डिपो में 40 में से 34 बसों का किया जा रहा संचालन

Mon, 30 Mar 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर डिपो के पास बसों की कमी हो गई है। डिपो की 40 बसों में से 34 का संचालन हो रहा है। वहीं अनुबंधित 22 में से केवल 12 बसों का ही संचालन किया जा रहा है। ऐसे में डिपो की ओर से दस नई बसों की मांग की गई है।
विज्ञापन

हाल ही में दिल्ली, देहरादून सहित अन्य रूटों पर चलने वाली छह बसों को ऑफ रूट किया गया है। इन बसों को नीलाम किया जाएगा। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि छह बसें जो निर्धारित किलोमीटर पूरा कर चुकी हैं। इन बसों को रूट से हटा दिया गया है। इनकी नीलामी प्रक्रिया के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है। इनके अलावा पांच से छह बसें और हैं जिनके किलोमीटर पूरे होने वाले हैं। ऐसे में यदि छह और बसें रूट से हटाई गईं तो संचालन पर असर पड़ेगा। फिलहाल छह बसों के हटने के बाद से अब केवल 34 बसों का संचालन किया जा रहा है। अधिकतर बसों को दिल्ली और देहरादून पर ही संचालित किया जा रहा है।
दूसरी ओर डिपो में 22 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा था जिनमें 10 बसों का अनुबंध पूरा हो गया है। अनुबंधित केवल 12 बसों का संचालन हो रहा है। सीनियर फोरमैन मोहम्मद यामीन ने बताया कि डिपो प्रशासन की ओर से दस नई बसों की मांग की गई है। उम्मीद हैं कि जल्द ही डिपो को दस नई बसें मिलेगी और संचालन बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें