फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर की बीडीसी बैठक में 32 प्रस्ताव पास

Tue, 20 Feb 2024 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मंचासीन एसडीएम व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बिजली, सड़क और पानी के मुद्दे छाये, पिछली बैठक के प्रस्तावों पर कार्यवाही नहीं होने पर जताई गई आपत्ति
विज्ञापन


बाजपुर। क्षेत्र पंचायत बाजपुर की बैठक सोमवार को ब्लाॅक सभागार में ब्लाॅक प्रमुख सरिता देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिजली पोल, पेयजल, जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क की मरम्मत करने, जंगली जानवरों की रोकथाम सहित 32 प्रस्ताव पास हुए। बैठक में बिजली, सड़क और पानी के मुद्दे छाये रहे और पिछली बैठक के प्रस्तावों पर कार्यवाही नहीं होने पर सदस्यों ने आपत्ति जताई।
ब्लाॅक प्रमुख सरिता देवी ने पंचायत प्रतिनिधियों से ग्राम पंचायतों में होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देने की अपील की। प्रधान महेश राठौर ने गांव में बिजली पोल लगाने, हर घर योजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव रखा। महेशपुरा प्रधान माया देवी ने आबादी क्षेत्र में नाला निर्माण करने, बाजपुर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य वसीम अहमद ने गांव में अलग-अलग स्थानों पर आठ सीसी मार्गों का निर्माण कराने, चकरपुर के प्रधान मुनेश देवी ने गांव में दो सड़क निर्माण कराने सहित कुल 32 प्रस्ताव रखे और पास किए गए।
विज्ञापन

पिछली बैठक में रखे गए बिजली पोल लगाने के प्रस्ताव पर कार्यवाही नहीं होने पर आपत्ति जताई गई। संचालन कर रहे बीडीओ बीसी जोशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अवशेष 144 आवासों का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा कराने की अपील की। बताया कि जनमन योजना के तहत जनजाति क्षेत्र में 245 आवासहीन लाभार्थियों को 90 हजार रुपये की पहली किस्त की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। बताया कि क्षेत्र में एमसीपी का लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। बैठक में प्रधान लवलीज सिंह, सुरेश सैनी, विश्वजीत सिंह, जसवीर कौर, साजिद, अली मुर्तजा, कमल सक्सेना सहित बिजली, लोनिवि, शिक्षा, बाल विकास आदि के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव में 85 प्रतिशत मतदान कराने की ली शपथ
बाजपुर। बीडीसी बैठक के दौरान एसडीएम आरसी तिवारी ने आगामी लोकसभा चुनाव में पंचायत प्रतिनिधियों सहित पूरे सदन को 85 प्रतिशत मतदान कराने के लिए शपथ दिलाई। पंचायत प्रतिनिधियों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें