फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पहले बाइक चुराई फिर पार्ट्स काटे

Tue, 20 Feb 2024 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पार्ट्स समेत दो युवकों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

काशीपुर। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल के कटे पार्ट्स के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जसपुर खुर्द गढ़वाल सभा निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने रविवार को आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि 14 फरवरी को उनकी बाइक चोरी हो गई थी।
विज्ञापन

एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर सीओ अनुषा बडोला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने सोमवार को दानिश और सरताज अंसारी निवासीगण पाकीजा कॉलोनी जसपुर खुर्द को चैती मैदान तीर्थ द्रोणासागर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक के दो कट्टों में मोटरसाइकिल के कटे पार्ट्स इसमें चेसिस, साइलेंसर, लेग गार्ड, सीट कैरियर, हैण्डिल, पेट्रोल टंकी, मीटर, चेन कबर, मैन स्टैण्ड, फिल्टर बॉक्स व इंजन बरामद हुआ। बरामद इंजन नंबर का मिलान पंजीकृत एफआईआर नंबर से किया गया। जिसमें चोरी गयी मोटरसाइकिल का होना पाया गया। थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें