फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे खड़ा हुआ युवक, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। हल्द्वानी निवासी एक युवक स्टेशन पर आ रही ट्रेन के आगे खड़ा हो गया। इससे वहां खलबली मच गई। सफाई में जुटे युवक ने बमुश्किल खींचकर उसकी जान बचाई। बाद में युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हल्द्वानी निवासी प्रदीप जंतवाल (25) स्टेशन पर था। अचानक वह लालकुआं से काशीपुर आ रही ट्रेन के आगे लाइन पर हाथ खड़े कर खड़ा हो गया। ट्रेन नजदीक आने पर विकल वाल्मीकि ने खींचकर उसे बचाया। घटना को लेकर तीन मिनट ट्रेन भी रुकी रही। बाद में युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक की जेब में रखी डायरी में लिखे नंबर पर फोन कर उसके परिजनों को सूचित किया। फिलहाल परिजन नहीं पहुंचे थे। युवक मानसिक रूप से पीड़ित बताया गया है। वह दो दिन से घर से फरार है। इधर, देर शाम लालकुआं से आए युवक के चाचा बालम सिंह जंतवाल उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें