गूलरभोज। फुलसंगा तीनपानी निवासी शैलेश चौहान शनिवार देर शाम को नई बाइक से अपने दोस्त सूरज के साथ गूलरभोज से घर लौट रहा था। डीसी बैंक के पास उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-टॉली से भिड़ गई।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल से लोगों ने 108 सेवा को फोन किया, लेकिन आधा घंटा इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनोहर चंद ने घायलों को गदरपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
यहां गंभीर रूप से घायल एक युवक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस समय पर नहीं आने से लोगों में नाराजगी है।