फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजलो का टिक लगा ले

विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर। देवभूमि सांस्कृतिक परिषद की ओर से किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित उत्तरायणी महोत्सव में स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। इसके बाद हरिद्वार घुमा दे ओ भोले, चैत की चैताली, डाक बाबू लाया संदेशा, बेडू पाको बार मासा, काजलो का टिक लगा ले आदि गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति ने जनसमूह का मन मोह लिया।
विज्ञापन


विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हमारे संस्कार ही संस्कृति बनाते हैं। उन्होंने मंच पर टीनशैड निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले चंद्रा पांडे, चंपा पांडे, तारादत्त कांडपाल, शीला भट्ट, जयबल्लभ भट्ट, पार्वती पालीवाल और हंसी तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहां कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू, गिरीश जोशी, महेंद्र रावत, मीना गुंसाई, हुकुम सिंह नयाल, हरीशंकर मठपाल, नारायण सिंह बिष्ट, डा. गणेश उपाध्याय, करमजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें